सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: शासकीय गीतांजलि कन्या महविद्यालय, भोपाल में प्राचार्य जयश्री मिश्रा के निर्देशन में पूर्व छात्रा संगठन गागा द्वारा महाविद्यालय परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अन्तर्गत गरबा उत्सव, नुक्कड़ नाटक एवं मेले का आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान गरबा उत्सव की धूम रही छात्राओं ने बढ़चढ़ कर गरबा नृत्य में भागीदारी की एवं विभिन्न गरबा गीतों पर शानदार पारम्परिक गरबा नृत्य किया। जिसे देखकर दर्शक भी झूमने के लिये मजबूर हो गये। महाविद्यालय में इस अवसर पर एक एक नवीन परम्परा प्रारंभ कि गई, जिसके अंतर्गत आसरा ओल्ड एज होम से लभभग 25 सीनियर सिटीजन्स को इस कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए विशेष अतिथियों के रूप में आमंत्रित किया एवं इस अवसर पर अतिथि सत्कार के साथ ही उन्हें महाविद्यालय की ओर से उपहार स्वरूप दैनिक उपयोग की वस्तुएँ प्रदान की गई। उन सबके चेहरों की रौनक और खुशी महाविद्यालय के सांस्कृतिक संध्या की एक बड़ी उपलब्धि रही।

इस अवसर पर पूर्व छात्राओं ने वर्तमान छात्राओं के साथ मिलकर रोड सेपटी पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया जो प्रशासनीय था। इसमें छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के द्वारा सड़क सुरक्षा हेतु छात्राओं को जागरूक किया।
इसी कार्यक्रम के अंतर्गत प्राचार्य द्वारा छात्राओं एवं स्टाफ का मतदान करने हेतु शपथ ग्रहण कराई गई।
मेले के आयोजन ने गरबा उत्सव को पूर्णता दी। मेले के अंतर्गत छात्राओं ने फूड आइटम्स, हेंडीक्राफ्ट, मेहदी, हैंडमेड ज्वेलरी, जूट के बने हुये उपयोगी सामान एवं अन्य विभिन्न प्रकार के करीब 20 स्टॉल्स लगाये जिसका छात्राओं एवं स्टाफ ने भरपूर आनंद लिया।

इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा बेस्ट ड्रेस, बेस्ट गरबा डांसर एवं बेस्ट स्टॉल के अवार्ड हेतु छात्राओं को ट्राफी प्रदान की गई। द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सर्टीफिकेट वितरित किये गये। नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य जयश्री मिश्रा ने सम्बोधित करते हुये कहा कि मैं इस अवसर पर महाविद्यालय की पूर्व छात्राओं द्वारा गागा के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये उन्हें बाधाई देती हूँ एवं आशा करती हूँ कि वे महाविद्यालय के विकास में अपना सतत योगदान देती रहेगीं। उन्होने आसरा ओल्ड एज होम से पधारी 25 सीनियर सिटीजन को अपना सतत योगदान देती रहेगीं। उन्होने आसरा ओल्ड एज होम से पधारी 25 सीनियर सिटीजन को इस कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिये धन्यवाद दिया।