सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / मुंबई : गेहूं और चना आधारित प्रोडक्ट बनाने वाली गणेश कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड का आईपीओ पहले दिन केवल 12% सब्सक्राइब हुआ। यह आईपीओ 22 सितंबर से ओपन है और रिटेल निवेशक 24 सितंबर तक मिनिमम ₹14,812 से बिड लगा सकते हैं। कंपनी इस ऑफरिंग से कुल ₹408.80 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके शेयर्स 29 सितंबर को एनएसई और बीएसई पर लिस्ट होंगे।
कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड ₹306 से ₹322 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट (46 शेयर्स) के लिए आवेदन कर सकते हैं, जबकि मैक्सिमम 13 लॉट (598 शेयर्स) तक अप्लाय कर सकते हैं। आईपीओ का 35% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है। कंपनी के एम.डी. मनीष मिमानी के अनुसार, पूर्वी भारत में गणेश कंज्यूमर का गेहूं बेस्ड प्रोडक्ट में 12.6% मार्केट शेयर है और चना बेस्ड प्रोडक्ट में दूसरे नंबर पर है। कंपनी के फ्लैगशिप ब्रांड ‘गणेश’ के तहत आटा, मैदा, सूजी, सत्तू, मसाले और एथनिक स्नैक्स आते हैं।
1936 में स्थापित यह परिवारिक व्यवसाय अब कोलकाता और यूपी में चार मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स के माध्यम से पूर्वी भारत और नॉर्थ ईस्ट में अपने प्रोडक्ट का वितरण करता है। कंपनी ने पिछले तीन वर्षों में 11 नए प्रोडक्ट और 94 एसकेयू लॉन्च किए हैं। आईपीओ , यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग, कंपनी को विस्तार और निवेश बढ़ाने का अवसर देती है। गणेश कंज्यूमर का यह आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर साबित हो सकता है।
#गणेशकंज्यूमर #IPO2025 #रिटेलइन्वेस्टर्स #गेहूबेस्डप्रोडक्ट #मुंबई