सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सोनभद्र में वन निगम के डीएलएम की संदिग्ध मौत, अतिथि गृह में मिला शव
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रेणुकूट में वन निगम के डिप्टी लॉगिंग मैनेजर सत्यपाल प्रसाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उनका शव गुरुवार देर रात एक निजी अतिथि गृह के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
करीब 40 वर्षीय सत्यपाल प्रसाद मूल रूप से देवरिया जिले के रहने वाले थे। उनकी मूल तैनाती मिर्जापुर में थी और उनके पास पिपरी प्रभाग का अतिरिक्त प्रभार भी था। वह विभागीय कार्य से रेणुकूट पहुंचे थे और रात में निजी अतिथि गृह में ठहरे हुए थे।
देर रात चालक ने उनसे कई बार मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन जवाब नहीं मिलने पर वह अतिथि गृह पहुंचा। कमरे का दरवाजा खोलने पर सत्यपाल प्रसाद का शव पंखे के सहारे लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। अधिकारियों के अनुसार मौत के पीछे की वजह की जांच की जा रही है। परिवार में उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद वन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक का माहौल है।
Hashtags: #UttarPradeshState #Bhopal #Desksource #नभद #एलएम #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #उनक