सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : क्या फ्यूचर एंड ऑप्शन ट्रेडिंग पर लगाम लगानी चाहिए? इस सवाल पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एमडी और सीईओ आशीष चौहान ने हाल ही में अपनी राय दी। आशीष चौहान को भारत में डेरिवेटिव ट्रेडिंग के जनक के रूप में जाना जाता है। नई दिल्ली में अपनी बुक ‘स्थितप्रज्ञ’ के विमोचन के मौके पर उन्होंने कहा कि फ्यूचर एंड ऑप्शन ट्रेडिंग में निवेशकों को हो रहा नुकसान चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि हर निवेशक को ऑप्शन ट्रेडिंग से पहले इसके बारे में अच्छी तरह सीखना और समझना जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फ्यूचर एंड ऑप्शन ट्रेडिंग को पूरी तरह बैन नहीं किया जा सकता, क्योंकि हर ट्रेडिंग इंस्ट्रूमेंट का अपना महत्व होता है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जैसे किचन का चाकू घरेलू काम के लिए अहम है, लेकिन इसका गलत इस्तेमाल हानिकारक हो सकता है, उसी तरह एफ फ्यूचर एंड ऑप्शन ट्रेडिंग भी सही दिशा में इस्तेमाल होने पर लाभकारी है।
आशीष चौहान ने बताया कि बाजार नियामक सेबी ने हाल के वर्षों में कई कदम उठाए हैं, जैसे वीकली ऑप्शन एक्सपायरी पर विचार और ब्रोकर्स से राय लेना, ताकि ट्रेडिंग में सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने निवेशकों से अपील की कि वे जोखिम को समझें और केवल प्रशिक्षित होकर ही इस ट्रेडिंग में भाग लें। विशेषज्ञों का कहना है कि फ्यूचर एंड ऑप्शन ट्रेडिंग भारतीय शेयर बाजार की प्रमुख गतिविधियों में से एक है और इसका सही उपयोग बाजार में तरलता और निवेशकों के लिए अवसर प्रदान करता है।
#FOTRADING #NSE #आशीषचौहान #शेयरबाजार #डेरिवेटिव