ITDC India e-Press / Agencies

कोरबा  कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे डिजिटल सदस्यता अभियान के तहत प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम,

अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा क्रमशः कटघोरा विधानसभा हेतू नवीन सिंह पाली तानाखार विधानसभा, नरेश देवांगन रामपुर विधानसभा, हरीश परसाई को डिजिटल सदस्यता प्रभारी बनाया गया है। सदस्यता अभियान के शुभारंभ हेतु दिनांक 19.02.2022 को दोपहर 01 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय टी.पी. नगर कोरबा में बैठक आयोजित की गयी है।

इस बैठक में जिला कांग्रेस ग्रामीण के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, ब्लॉक अध्यक्षों, ब्लॉक प्रभारी, जोन प्रभारी एवं प्रत्येक 10 मतदान केन्द्रों के बीच एक ऐसे कार्यकर्ता/पदाधिकारी जिनके पास स्मार्ट एण्ड्रोएड मोबाईल फोन स्वयं का उपलब्ध हो तथा महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई के अध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य किया गया है।

जिलाध्यक्ष श्री जायसवाल ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों से आग्रह किया है कि इस महत्वपूर्ण बैठक में बिना किसी चूक के अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर संबंधित जनों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है जिससे डिजिटल सदस्यता अभियान को गति दिया जा सके।