सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: दिल्ली एयरपोर्ट पर वाराणसी जाने वाले इंडिगो की फ्लाइट (6E2211) में मंगलवार सुबह टेकऑफ से पहले एक टिशू पेपर मिला, जिसमें ’30 मिनट में बम ब्लास्ट’ लिखा हुआ था। इसे धमकी की आशंका माना गया। इसके बाद क्रू मेंबर्स ने पैसेंजर्स को इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला। कुछ यात्री विंग के जरिए प्लेन से उतरते देखे गए। फ्लाइट में 176 पैसेंजर्स थे।

दिल्ली एयरपोर्ट पर QRT और बम डिस्पोजल टीम बुलाई गई। प्लेन की तलाशी ली गई, लेकिन अधिकारियों को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 5 बजे वॉशरूम में पायलेट को टिशू पेपर मिला था। टिशू पेपर वॉशरूम में कैसे पहुंचा, इसकी जांच चल रही है।

इस महीने, यानी 1 मई से अभी तक 28 दिन में एयरपोर्ट, स्कूल, अस्पताल समेत बम धमकी की यह आठवीं घटना है। इससे पहले 23 मई को दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज में बम की धमकी दी गई थी। उससे पहले गृह मंत्रालय को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सभी धमकियां फर्जी निकलीं।

बम की फर्जी धमकी की इस महीने 7 घटनाएं

1 मई: दिल्ली-NCR के करीब 100 स्कूलों में बम रखे होने की धमकी भेजी गई थी

1 मई को दिल्ली-NCR के 100 से ज्यादा स्कूलों में बम रखे होने का ई-मेल भेजा गया था। बाद में पुलिस ने इस सूचना को फर्जी बताया था। इससे पहले रविवार (12 मई) को दिल्ली एयरपोर्ट, 20 अस्पताल और उत्तर रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन अफसर के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। वहीं, 30 अप्रैल को दिल्ली के चाचा नेहरू अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।​​​​​​

6 मई: अहमदाबाद के 23 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

6 मई को अहमदाबाद के 23 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद सोमवार सुबह विद्यार्थियों और अभिभावकों में दहशत फैल गई। ई-मेल मिलने के बाद बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड और पुलिस अधिकारियों की टीमों ने स्कूलों की तलाशी ली।

स्कूलों को भेजा गया ई-मेल तौहीद वॉरियर के नाम से प्रेषित है। ईमेल में लिखा है… इस्तिशादी (जिहादी) पूरे शहर में फैल गए हैं और हमला करने के लिए तैयार हैं। तौहीद के योद्धा उन सभी को मार डालेंगे जो हमारी खिलाफत करेंगे। हमारा लक्ष्य गुजरात में शरिया कानून स्थापित करना है। हमारे सामने सरेंडर कर दो या हमारी नफरत से मर जाओ। हम तुम्हारे जीवन को खून की नदियों में बदल देंगे।

12 मई: 13 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

12 मई यानी पिछले रविवार को देश के कई हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। ईमेल में लिखा गया था कि दिल्ली, जयपुर, दिल्ली, अहमदाबाद, गुवाहाटी, जम्मू, लखनऊ, पटना, अगरतला, औरंगाबाद, बागडोगरा, भोपाल और कालीकट एयरपोर्ट की बिल्डिंग में बम छिपाए गए हैं।

मेल में लिखा था- कुछ घंटों में ब्लास्ट होगा। इस मेल को धमकी मत मानिएगा। बम को निष्क्रिय कर दीजिए, नहीं तो कई निर्दोष लोगों की जान जाएगी। CISF की ऑफिशियल ID पर रविवार दोपहर आए ई-मेल के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षकर्मी अलर्ट हो गए। एयरपोर्ट्स की सर्चिंग की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।