आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : धनतेरस के पावन पर्व पर महाराष्ट्रीयन कुणबी पाटिल समाज ने शुक्रवार को भोपाल के 1250 अस्पताल के पास स्थित शिवाजी चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित किए। इस मौके पर समिति उपाध्यक्ष राजू श्रीराम पाटिल, सचिव समाधान दिलीप पाटिल, सदस्य दिनेश श्रीराम पाटिल, संदीप रामा पाटिल सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
समिति के अध्यक्ष प्रकाश आधार पाटिल ने बताया कि समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से समिति ने निर्णय लिया है कि हर वर्ष धनतेरस से लेकर दीपावली तक पाटिल समाज अपने आराध्य देव की प्रतिमा पर जाकर दीपक जलाएंगे। उन्होंने समाज जनों से निवेदन भी किया है कि 10,11 और 12 नवम्बर को शिवाजी की प्रतिमा स्थल पर जाकर शाम 7 से रात 8 बजे तक दीप जलाएं।