ITDC India e-Press / Agencies

राजनंदगांव । किसानों को सोसायटीओं के माध्यम से खाद की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिसके चलते किसान परेशान है। किसान की इस महत्वपूर्ण समस्या को लेकर आज भाजपा के तीनों मंडलों के संयुक्त तत्वाधान में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।

जिसमें प्रमुख रूप से डीएपी, यूरिया, पोटाश इत्यादि खादों की जरूरत किसान को पड़ रही है परंतु सोसायटीओं में खाद उपलब्ध नहीं है जिसके कारण किसान खेत छोड़कर सोसायटीओं के चक्कर लगा रहा है और उसकी बुवाई प्रभावित हो रही है अतः भाजपा के जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष तरुण लहरवानी, अतुल रायजादा एवं रोहित चंद्राकर ने आज तहसीलदार के माध्यम से प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौंपा और खाद की समस्या को तत्काल ही हल करने का निवेदन किया अन्यथा भाजपा के उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।

मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज 25 जून 1975 में कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल की बरसी पर काला दिवस के रूप में मनाते हुए कांग्रेस सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की गई और आपातकाल के काले अध्याय को निंदा करते हुए याद किया गया और भाजपा कार्यकर्ता दिन भर अपने हाथों में काली पट्टी बांधकर आज के दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया गया।

आज के ज्ञापन कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नीलू शर्मा, भरत वर्मा, गोलू गुप्ता,विष्णु अग्रवाल,पारुल जैन, सरस्वती यादव, मिथलेश्वरी वैष्णव, अशोकआदित्य श्रीवास्तव, मुकेश शर्मा, बालू भंसाली नरेश वेद पतली, सुनील बाजपाई, मनोज सेन, जमुना साहू, शांति पात्रे, नारद सेन,मनोहर साहू, विष्णु अग्रवाल,

सुमित अजमानी गप्पू सोनकर, कृष्ण कुमार, लकी नरेंद्र देवांगन, प्रवीण शुक्ला, राजू बोझलेकर, राजू वर्मा, शिवम साहू,गीता साहू, सतीश रेवतकर, संयम जैन, सज्जन सिंह ठाकुर, आशीष जैन, पार्थ डोंगरे, विनोद भारती, पहलाद सिन्हा, कर्ण बग्गा, प्रिंस राजपूत, आदित्य पराते, प्रज्वल गुप्ता,कमलेश प्रजापति, रोहित सिन्हा, रवि बंजारे, विजेंद्र आर्य, मनोज सेन, मणिभास्कर गुप्ता, शेल यादव, सोनी वर्मा, छाया तिवारी, मुकेश ध्रुव, दीपक त्रिपाठी, भीषम साहू, रजत वैष्णव, चंदन रुचंदानी, सुनील भाई, अंशुल श्रीवास्तव, एवं लक्ष्मण यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

-काला दिवस को सभी मंडलों में मनाया गया- सावन वर्मा
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी सावन वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज आपातकाल की बरसी पर काला दिवस के रूप में प्रदेश भाजपा के आह्वान पर सभी मंडलों में इस हेतु विरोध प्रदर्शन किया गया, नारे लगाए गए और सरकार के लोकतंत्र के गला घोटने की इस घटना को अति नींदनीय और इतिहास की सबसे बड़ी भूल बताया गया। साथ ही कांग्रेस पार्टी की गलत नीतियों की कड़ी आलोचना भी की गई।