ITDC India e-Press / Agencies

राजनांदगांव  । 73वें गणतंत्र दिवस प्रतिवर्ष की भांति दिल्ली दरवाजा में ध्वजारोहण कांग्रेस सेवादल यंग बिगे्रड अध्यक्ष सुनील पिल्ले के नेतृत्व में किया गया कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ नागरिक बेचर का साल व बेंच लगाकर सम्मान किया गया।

पश्चात राज्य अल्प संख्यक आयोग के सदस्य हफीज खान एवं कांग्रेस सेवादल शहर अध्यक्ष अमित खण्डेलवाल महिला अध्यक्ष श्रीमती आशा शर्मा एवं कार्यकारणी अध्यक्ष राजबहादूर मिश्रा विशेष अतिथि रूप में शामिल हुए।

सर्व प्रथम भारत माता के तैलचित्र माल्यार्पण कर दीप व श्रीफल भेंट कर तिलक कर ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम ध्वजारोहण में दुर्ग संभाग प्रभारी हर्ष खोब्रागढ़े यंग बिग्रेड महासचिव अशोक शर्मा प्रदेश सचिव आनंद मिश्रा,

प्रदेश सचिव विनोद बम्भोले, विरेन्द्र भट्ठ, लोकेश रजक, पिंटू, डॉ. कृष्णा मोहन श्रीवास्तव बुधराम व मोहल्लो के वरिष्ठ जन, अशोक यादव, समद खान, कुंजलाल सिन्हा रेवाराम विशेष रूप से शामिल हुए उक्त जानकारी यंग बिग्रेड कार्डीनेटर आकाश सारथी ने दी।