आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : शुजालपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रामवीर सिंह सिकरवार का विरोध दूसरे दिन भी नहीं थमा है। बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भोपाल के लिए रवाना हुए हैं। वे शाजापुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बंटी को टिकट देने की मांग कर रहे हैं। करीब 100 गाड़ियों से कार्यकर्ता कमलनाथ का बंगला घेरने भोपाल आ रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने ‘दारू वाला नहीं चलेगा… यूपी वाला नहीं चलेगा’ के नारे लगाए। इससे पहले शुक्रवार को बंटी के समर्थकों ने रामवीर का पुतला जलाया था। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हीरेन्द्र सिंह यादव ने कहा था, ‘हाईकमान के सभी नेता 7 करोड़ में बिक गए। शराब ठेकेदार को टिकट देने का परिणाम चुनाव में भुगतना पड़ेगा।’