ITDC India e-Press / Agencies

कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने आज सुबह गरियाबंद विकासखंड अंतर्गत सड़कपरसुली एवं फुलकर्रा गौठान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां गोबर खरीदी अधोसंरचना निर्माण कार्य, महिला समूह की गतिविधि, गौठान को मल्टी एक्टीविटी तथा स्वावलंबी बनाने आश्वयक निर्देश दिये। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रोक्तिमा यादव, वनमण्डलाधिकारी श्री मयंक अग्रवाल, जनपद सी.ईओ श्री करूण कुमार डहरिया, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मछली पालन विभाग के अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री मलिक ने गोबर की नियमित खरीदी तथा उनके रख-रखाव के संबंध मंे निर्देशित किया। गौठान को मल्टी एक्टीविटी और स्वावलंबी बनाने के दिशा में कार्य करने के निर्देश दिये। इस दौरान सरपंच, ग्राम पंचायत सचिव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा महिला समूह के सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे।