सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / हरदा : मध्यप्रदेश में चुनावी चौसर राजनैतिक दलों की ओर से बिछना शुरू हो गई है। धीरे-धीरे प्रदेश में चुनाव प्रचार अपने शबाब पर आ रहा है। लेकिन प्रदेश की हरदा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार एवं किसान नेता कमल पटेल के द्वारा किया जा रहा चुनाव प्रचार बच्चों, नौजवानों, बुजुर्गों के साथ महिला वर्ग में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बिना किसी लाव लश्कर के कमल पटेल अपने क्षेत्र की जनता से मिलने पहुंचते हैं और पार्टी के विजय संकल्प में संकल्प मस्तु मंत्र के साथ भाजपा, कमल और हरदा को जिताने का उदघोष करते हैं। वे बच्चे, बूढ़े, नौजवान, महिला वर्ग के साथ भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय जनता से मेरा बूथ जीतने के साथ-साथ हरदा में कमल और प्रदेश में फिर एक बार भाजपा सरकार बनाने का संकल्प दिलाते हैं।
भाजपा उम्मीदवार कमल पटेल की कमल खिलाने को लेकर हर बूथ पर हर गांव में विजय संकल्प की संकल्प मस्तु की थ्योरी चर्चा का विषय बनी हुई है।मंत्र के अंदर छुपी हुई थ्योरी से जो अमृत बाहर आ रहा है। उस से एक बात सामने नजर आती दिख रही है कि मैं हूं कमल पटेल के स्वर गूंज रहे हैं।