ITDC India e-Press / Agencies

कोरबा  41वा विष्णुमहायज्ञ एव वनवासी सामूहिक विवाह महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होने अल्पप्रवास पर केंदई, कोरबा आये छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महन्त, विधायक एव उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा मोहितराम केरकेट्टा का युवा कांग्रेस जिला कोरबा के तत्वावधान में मोरगा हेलीपेड पर सैकड़ो समर्थकों के साथ में माला, पुष्प गुच्छ के साथ ज़ोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर में सांसद प्रतिनिधि भावेश बनाफर, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मधुसूदन दास, मोनू जैसवाल, जिला समन्वयक आशुतोष शर्मा, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष लेखराम अहीर, जिला युवा कांग्रेस सचिव अमर पुष्कर, दसरथ कश्यप,अमर पुष्कर, शिवनंदन कुजूर, हीरालाल डहरिया, रामदास, विनोद कुर्रे, दिनेश तिवारी व अनेक युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थिति थे।