बिलासपुर.. शहीद एवं छत्तीसगढ़ पुलिस परिवार की ओर से हम नेहरू चौक बिलासपुर पर स्थित होकर छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर चल रहे पांच दिवसीय हड़ताल का समर्थन करने और संघर्ष को सलाम करना पहुंचे और हमने मंच से निवेदन किया कि फेडरेशन कृपया पुलिस परिवार का सहयोग करें.
तत्पश्चात उक्त फेडरेशन के संभागीय जिला संयोजक महोदय श्री डॉक्टर बी पी सोनी ने आश्वस्त किया कि पुलिस परिवार के सामूहिक मांग के समर्थन में फेडरेशन हमेशा सहयोग करेगा. इसी विश्वास के फलस्वरूप फेड्रेशन पांच दिवसीय हड़ताल में 29 July 2022 को हमने नेहरू चौक पर शहीद एवं पुलिस परिवार की ओर से डॉक्टर सोनी जी को माननीय मुख्यमंत्री महोदय छत्तीसगढ़ शासन एवं श्रीमान कमल वर्मा महोदय संयोजक छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के नाम ज्ञापन सौंपा।
तत्पश्चात फेडरेशन द्वारा अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्र के समान एचआरए एवं डी ए की मांग के समर्थन में रैली निकालकर बिलासपुर कलेक्टर साहब को ज्ञापन सौंपा गया हम भी शहीद एवं पुलिस परिवार की ओर से रैली में शामिल हुए।