सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कनाडा से न्यूयॉर्क जा रही एक फ्लाइट के कॉकपिट में आग लग गई। टेकऑफ के फौरन बाद फ्लाइट यू-टर्न लेकर कनाडा के एयरपोर्ट पर लैंड हुई।

अमेरिकी मीडिया न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, इंडेवर एयर फ्लाइट 4826 CRJ-900 में 74 पैसेंजर सवार थे। इसने न्यूयॉर्क जाने 3 फरवरी को सुबह 6:47 बजे टोरंटो एयरपोर्ट से टेकऑफ किया था। चंद मिनटों बाद ही इसके कॉकपिट में आग लग गई।

इसके फौरन बाद फ्लाइट ने यू-टर्न लिया और टोरंटो एयरपोर्ट पर लैंड किया। घटना में कोई घायल नहीं हुआ। अब इस घटना से जुड़ा एक ऑडियो सामने आया है।

इलेक्ट्रिकल वायर में आग लगी

घटना के 18 दिन बाद सामने आए ऑडियो में पायलट घटना की जानकारी देता सुनाई दे रहा है। उसने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से कहा- इमरजेंसी। कॉकपिट में स्पार्किंग हो रही है। कैप्टन की सीट की तरफ लगे विंडशील्ड हीटर के वायर में सर्पाकिंग की वजह से आग लगी है। टोरंटो एयरपोर्ट पर वापस लैंडिंग की परमिशन दें।

एयरपोर्ट पर रेस्क्यू टीम तैयर मिली

जैसे ही पायलट ने आग लगने की जानकारी दी एयरपोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन एक्शन में आ गया। रेस्क्यू टीम तैयार की गई। टीम को रनवे के पास भेजा गया। लैंडिंग के बाद पायलट प्लेन से उतरे। धुएं से बचने उन्होंने मास्क पहन रखे थे। रेस्क्यू टीम ने पहले तो यात्रियों को सुरक्षित निकाला फिर आग बुझाई। एक दमकलकर्मी ने कहा- आग लगाना शुरू ही हुआ था। सही समय पर लैडिंग हो गई। आग ज्यादा फैल नहीं पाई। इसलिए यात्रियों को कुछ नहीं हुआ।

अमेरिका में प्लेन क्रैश, भारतीय मूल की महिला की मौत:कॉकपिट में आग लगने के बाद हादसा, बेटी और पायलट बुरी तरह से झुलसे

अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुए एक प्लेन क्रैश में एक भारतीय मूल की महिला की मौत हो गई, जबकि उसके बेटी और पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये हादसा प्लेन के कॉकपिट में आग लगने से हुआ है। प्लेन लॉन्ग आइलैंड के पास क्रैश हुआ।