सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: कनाडा के ओंटारियो प्रांत में भारतीय परिवार के घर में आग लगने से 3 सदस्यों की मौत हो गई। आग लगने की वजह अब तक सामने नहीं आई है। पुलिस को शक है कि घर में आग लगाई। उनका कहना है कि आग लगना एक्सीडेंटल नहीं हो सकता।
पुलिस ने शनिवार को कहा- ब्रैंपटन शहर में स्थित एक घर में 7 मार्च को आग लगी थी। यहां आग बुझाए जाने के बाद मानव अवशेष मिले थे। हालांकि, यह साफ नहीं हुआ था कि कितने लोग जलकर मरे हैं। 15 मार्च को मानव अवशेषों की पहचान भारतीय परिवार के तीन सदस्यों के रूप में हुई।
पुलिस अफसर टैरिन यंग ने कहा- आग में झुलसकर राजीव वारिकू, पत्नी शिल्पा कोठा और 16 साल की बेटी महेक वारिकू की मौत हो गई। आग लगने से पहले तीनों घर में ही मौजूद थे।
तस्वीर राजीव वारिकू, उनकी पत्नी शिल्पा कोठा और 16 साल की बेटी महेक वारिकू की है। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि परिवार कश्मीरी पंडित था।
तस्वीर वारिकू परिवार के घर की है। यहां 7 मार्च को आग लगी थी।
आग बुझाए जाने के बाद घर की यह तस्वीर सामने आई। घर पूरी तरह से तबाह हो गया।
मर्डर के एंगल से जांच कर रही पुलिस
पुलिस ने कहा- आग काफी भयानक थी। घर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। जांच-पड़ताल करने के लिए हमें कुछ नहीं मिला। हमें लगता है कि यह हादसा नहीं था, बल्कि आग लगाई गई थी। फिलहाल हमें कोई सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन हम मर्डर के एंगल से भी जांच कर रहे हैं।
15 साल से कनाडा में रह रहा था परिवार
परिवार के पड़ोसी केनेथ यूसुफ ने बताया कि वारिकू फैमली 15 साल से इस घर में रह रही थी। पति-पत्नी के बीच कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ। वो खुशहाल परिवार नजर आता था। पिछले हफ्ते आग लगने से पहले घर से काफी तेज आवाज सुनाई दी थी। आवाज सुनकर जब हम बाहर निकले तो आग लगी दिखी। कुछ ही घंटों में घर खाक हो चुका था।
विदेश में भारतीय परिवार की मौत के अन्य मामले…
- 16 करोड़ के बंगले में मिले 4 शव
अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले भारतीय मूल के एक परिवार के 4 सदस्यों की उनके घर में लाशें मिलीं। इस घर कीमत 16 करोड़ रुपए बताई जा रही है।