आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच तनाव चल रहा है। इसका फायदा पाकिस्तान उठाना चाहता है। इसी को अंजाम देने के लिए उसकी खुफिया एजेंसी ISI ने भारत विरोधी माहौल बनाने के लिए दुनिया के सिख बाहुल्य क्षेत्रों में अभियान शुरू किया है। इस अभियान काे ‘के’ नाम दिया है। ‘के’ का मतलब खालिस्तान से है।
साजिश के तहत उसने कनाडा, UK, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के सिख बहुल इलाकों में अपने एजेंट सक्रिय कर दिए हैं। इनके माध्यम से वह आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस, खालिस्तानी आतंकियों को करोड़ों रुपए की फंडिंग कर रहा है। साथ ही वह आतंकियों को विभिन्न देशों में भारतीय दूतावासों पर हमले और प्रदर्शन के लिए भी उकसा रही है।
ISI भारतीय दूतावासों के राजनयिकों की तस्वीरों के साथ उनकी निजी जानकारी जैसे- परिवार में कितने सदस्य हैं? बच्चे कहां पढ़ते हैं? पत्नी क्या करती है? ताकि आतंकी उन्हें निशाना बना सकें।
ISI ने लॉरेंस गैंग से साधा था संपर्क
सूत्रों का कहना है कि ISI ने पाकिस्तान में रह रहे खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंडा और कनाडा में उनके सहयोग से खालिस्तानी मूवमेंट चला रहे आतंकी पन्नू के जरिये गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से संपर्क साधा था। इसमें गैंगस्टर को हथियारों की तस्करी में मदद करने का प्रस्ताव दिया गया। इसके बदले में कनाडा काे फंडिंग करनी थी।
इन हथियारों को बिश्नोई गैंग के माध्यम से ही कश्मीरी आतंकियों तक पहुंचाने के बारे में रिंडा ने बातचीत हुई थी। सूत्र बताते हैं कनाडा में आतंकी पन्नू और उसके सहयोगी रहे मृतक आतंकी निज्जर को लॉरेंस गैंग ने साल 2018 से 2022 के बीच 15 बार करोड़ों रुपए भिजवाए थे। पंजाब से पैसे पहुंचाने वाले थाइलैंड टूरिस्ट बनकर जाते थे। वहां पैसा अर्श डल्ला के गुर्गों को दिया जाता था।
कार्रवाई के लिए ATS की बैठक होगी
सूत्र बताते हैं कि खालिस्तानी गतिविधियों के लिए टेरर फंडिंग का बड़ा हिस्सा भारत से ही जा रहा है। इन गतिविधियों को रोकने के लिए NIA ने 5-6 अक्टूबर को दिल्ली में देशभर के ATS प्रमुखों की एक बैठक बुलाई है। इसमें NIA चीफ, IB चीफ और रॉ चीफ भी मौजूद रहेंगे।
करणवीर सिंह के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी, अभी पाक में छिपा हुआ है
खालिस्तान आतंकी करणवीर सिंह के खिलाफ भारत ने इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवा दिया है। मूल रूप से कपूरथला का रहने वाला करणवीर लंबे समय से पाकिस्तान में छिपा बैठा है और बब्बर खालसा से जुड़ा हुआ है। इस पर आपराधिक साजिश, हत्या, शस्त्र अधिनियम, आतंकी कृत्य के केस हैं।
पूर्व नाजी सैनिक के सम्मान पर कनाडा ने माफी मांगी
कनाडा की संसद हाउस ऑफ कॉमन्स में एक पूर्व नाजी सैनिक का सम्मान किया गया। बाद में स्पीकर की ओर से माफी मांगी गई। इस मसले पर कनाडा के विपक्षी नेता पियरे पोइलिवरे ने कहा- ‘ट्रूडो व्यक्तिगत रूप से SS (एक नाजी डिवीजन) के 14 वें वेफेन ग्रेनेडियर डिवीजन के दिग्गज से मिले। ये शर्मनाक है।’
ओटावा प्रशासन ने भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ाते हुए बैरिकेड लगा दिए हैं। यह पहली बार है, जब उच्चायोग की इमारत के सामने बैरिकेड लगे। दरअसल, खालिस्तान प्रदर्शनकारियों की ओर से लगातार धमकी दी जा रही है।