सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  /   नई दिल्ली  :   क्या आप एप्पल , एनवीडिया और टेस्ला जैसे अंतरराष्ट्रीय शेयरों में निवेश करना चाहते हैं? तो अब यह घर बैठे संभव है। कई भारतीय ब्रोकिंग फर्मों ने विदेशी निवेश के लिए इंटरनेशनल ब्रोकरेज फर्मों के साथ साझेदारी की है, जिससे आप आसानी से अमेरिकी और अन्य देशों के स्टॉक्स खरीद सकते हैं।

विदेशी शेयरों में निवेश से आपके पोर्टफोलियो में डायवर्सिफिकेशन आता है। भारतीय रिजर्व बैंक की लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम के तहत हर निवासी भारतीय वित्तीय वर्ष में $2,50,000 तक विदेशी निवेश कर सकता है। निवेश के कई रास्ते हैं – ब्रोकिंग फर्म के जरिए, डायरेक्ट विदेशी फर्म्स के जरिए या म्यूचुअल फंड, फंड ऑफ फंड्स और ईटीएफ में निवेश करके। म्यूचुअल फंड का लाभ यह है कि इसमें टिकट साइज बहुत छोटा होता है और इसके लिए विदेशी ट्रेडिंग खाते की जरूरत नहीं होती।

हाल की जानकारी के अनुसार, एप्पल का शेयर ₹20,973, एनवीडिया  ₹14,839 और टेस्ला ₹30,541 के करीब है। हालांकि आंशिक स्वामित्व के जरिए आप एक पूरे शेयर की बजाय उसका छोटा हिस्सा भी खरीद सकते हैं। निवेश प्रक्रिया सरल है: प्लेटफॉर्म पर शेयर सर्च करें, KYC पूरा करें और फंड ट्रांसफर कर निवेश शुरू करें। विदेशी शेयरों में निवेश से भारत के निवेशकों को वैश्विक कंपनियों का लाभ उठाने का मौका मिलता है और पोर्टफोलियो की वृद्धि में मदद मिलती है।

#विदेशीशेयर #Apple #Nvidia #Tesla #अंतरराष्ट्रीयनिवेश #LRS