ITDC India e-Press / Agencies

बाइक और स्कूटी आपस मेन भिड़े, आईपीएस श्री सदानंद कुमार, पुलिस अधीक्षक (नारायणपुर) ने स्वयं घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

 आज दिनाँक 13-07-2022 की देर शाम लगभग साढ़े सात बजे कलेक्टोरेट मार्ग में एक बाइक और एक स्कूटी आपस में भीड़ गई, जिसमे दोनों वाहन चालक को गंभीर चोट आई। वाहन दुर्घटना को देखते ही आईपीएस श्री सदानंद कुमार पुलिस अधीक्षक (नारायणपुर) ने मानवता की मिशाल पेश करते हुए स्वयं अपने स्टाफ के साथ घायलों को अपने वाहन मे बैठाकर जिला अस्पताल, नारायणपुर ले गए जहाँ उन्होंने अपने ड्राइवर और अस्पताल स्टाफ के साथ घायलों को स्ट्रेचर में लिटाकर भर्ती कराया। श्री सदानंद कुमार ने चिकित्सकों को बेहतर उपचार के लिए निर्देशित किया।
 घायल वाहन चालकों में राकेश कुमार कांगे, (38 वर्ष) जेडी कॉलोनी नारायणपुर को सिर में चोट आई है वहीं अर्जुन नाग (55 वर्ष), ग्राम महका-नारायणपुर के पैर में चोट आई है।