सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: लोकसभा चुनाव के पहले फेज में बिहार में सबसे कम 49% वोटिंग हुई। इसे लेकर पूर्व डिप्टी CM और RJD नेता तेजस्वी ने कहा- वोटिंग कम हुई है, लेकिन जो भी वोट डले हैं, वे महागठबंधन के पक्ष में डले हैं। भाजपा की 400 पार की फिल्म पहले दिन ही फ्लॉप हो गई है। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है। इनकी जुमलेबाजी और झूठ का पहाड़ ढह गया है। हम अच्छे वोटों से जीत रहे हैं।”
उधर, गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार (19 अप्रैल) को राजस्थान के उदयपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा- महबूबा मुफ्ती और राहुल बाबा कहते थे कि 370 हटाएंगे तो कश्मीर में खून की नदियां बहेंगी। हमें 370 हटाए 5 साल हो गए हैं। वहां किसी में पत्थर फेंकने की भी हिम्मत नहीं है।
प्रियंका गांधी बोलीं- केंद्र सरकार हमें झूठे आंकड़े दिखाती है और बढ़ती अर्थव्यवस्था का जश्न मनाने के लिए कहती है
लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए प्रियंका गांधी केरल के चालकुडी पहुंचीं। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- हमारा राजकोषीय घाटा 55 लाख करोड़ से 205 लाख करोड़ रुपये हो गया है। सरकार हमें झूठे आंकड़े दिखाकर बढ़ती अर्थव्यवस्था का जश्न मनाने के लिए कहा जाता है।
बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक संकट का स्थायी समाधान कांग्रेस के पास है। गरीब परिवार की महिलाओं को सालाना एक लाख रुपये, 30 लाख सरकारी नौकरियां, एजुकेशन लोन माफी, भूमिहीनों को जमीन, शिक्षित युवाओं को 1 लाख की अप्रेंटिसशिप, MSP की गारंटी, किसानों की कर्जमाफी और हमारी ऐसी तमाम घोषणाओं को लेकर पूरे देश की जनता कांग्रेस की तरफ उम्मीद से देख रही है।
50 मिनट पहले
महबूबा बोलीं- चुनाव का मुद्दा जम्मू-कश्मीर की पहचान को बचाने का है
जम्मू कश्मीर के पहलगाम इलाके में लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए पहुंचीं पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा-मेरे पिता मुफ्ती साहब को पहलगाम इलाका से बहुत लगाव था। उन्होंने यहां बहुत काम किया।
मैंने भी पहलगाम की विधायक के तौर पर बहुत काम किया। मैंने इन्हें बताया कि आज का मुद्दा सड़क, पानी और बिजली नहीं है। आज का मुद्दा जम्मू-कश्मीर की पहचान, नौजवान और शिनाख्त को बचाने का है।