सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की हेल्थ को लेकर सवालों के बीच उनके डॉक्टर का कहना है कि प्रेसिडेंट बिल्कुल फिट हैं। वो आगे भी राष्ट्रपति की ड्यूटी निभा सकेंगे।

81 साल के बाइडेन का मैरीलैंड के वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में बाइडेन का एनुअल चेकअप हुआ। ये ढाई घंटे चला। चेकअप के बाद डॉक्टर केविन ओ’कोनो ने कहा- बाइडेन राष्ट्रपति के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए बिल्कुल हेल्दी हैं।

62% अमेरिकी बाइडेन की हेल्थ को लेकर चिंतित

फरवरी 2022 में भी वाइट हाउस के पूर्व चिकित्सक प्रतिनिधि रोनी जैक्सन समेत 37 सांसदों ने औपचारिक पत्र लिखकर बाइडेन को औपचारिक संज्ञानात्मक जांच (कॉग्निटिव टेस्ट) से गुजरने की मांग की थी। NBC न्यूज के एक नए सर्वे से पता चला है कि 62% अमेरिकी मतदाताओं ने माना है कि वे राष्ट्रपति बाइडेन के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।

याददाश्त पर विवाद बढ़ा…

22 फरवरी को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के सबसे बड़े विरोधी एलेक्सी नवलनी की मौत के 6 दिन बाद बाइडेन ने उनकी पत्नी यूलिया नवलनया और बेटी दाशा नवलनया से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नवलनी की पत्नी यूलिया को योलांडा कह दिया।

अमेरिकी मीडिया ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के मुताबिक, कुछ दिन पहले बाइडेन ने याददाश्त के आरोपों का खंडन करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान गाजा को लेकर सवाल पर हमास का नाम भूल गए। इसके बाद मिस्र के नेता अब्देल फतह अल-सिसी को मैक्सिको का राष्ट्रपति बता बैठे।

इसके पहले नेवादा में डेमोक्रेटिक पार्टी के दौरान बाइडेन ने कई मिनिट तक फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रेंकोइस मिटरेंड से बातचीत का जिक्र किया था। फ्रेंकोइस का 1996 में निधन हो चुका है। इतना ही नहीं वो फ्रांस को जर्मनी भी बोल गए थे।

2022 में बाइडेन डेमोक्रेटिक पार्टी के एक टाउनहॉल में पहुंचे थे। यहां स्पीच के दौरान उन्होंने अपनी ही पार्टी के सांसद का नाम लेकर उन्हें तीन बार स्टेज पर इनवाइट किया था। इस सांसद का निधन हो चुका था। इसके बाद बाइडेन ने माफी मांगी थी।

बाइडेन अमेरिकी संसद में हुई हिंसा की तारीख भूले गए थे। वो 6 जनवरी की जगह 6 जुलाई बोल गए थे। उन्होंने कहा था- 6 जुलाई को जो कुछ हुआ उसका इंटरनेशनल लेवल पर जो असर हुआ था, उसे आप समझ ही सकते हैं। इसी भाषण में उन्होंने जहां यूक्रेनियन बोलना था, वो उसे ईरानियन बोल गए थे।