कोरबा छत्तीसगढ़ राज्य के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने नगर निगम कोरबा के वार्ड क्र11 में 20 लाख रूपये की लागत से किए जाने वाले विकास कार्य का भूमिपूजन किया।उन्होने शिलान्यास पट्टिका का अनावरण एवं पूजा अर्चना कर कार्य का शुभारंभ कराया।
नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा कोरबा जोनांतर्गत वार्ड क्र-11 नई बस्ती पानी टंकी मोहल्ला में विशाल यादव घर से रमेश के घर तक 10 लाख रूपये की लागत से आरसीसी नाली निर्माण एंव वार्ड क्र- 11 में ही लक्ष्मणबन तालाब मोहल्ला में पीपल चौक और आंगनबाड़ी के पास 10 लाख रूपये की लागत से आरसीसी नाली व सीसीरोड का निर्माण कराया जाना हैं।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में उक्त विकास कार्यो का भूमिपूजन किया, उन्होने शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया, पूजा अर्चना की तथा कार्य का शुभारंभ कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर राज किशोर प्रसाद के द्वारा की गई तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति श्यामसुंदर सोनी, मेयर इन काउंसिल सदस्यगण, पार्षद व एल्डरमेनगण आदि उपस्थित थे।
इस मौके पर राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा समय सीमा में कार्य को पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने उक्त विकास कार्य हेतु वार्ड वासियों को बधाई दी, उनसे चर्चा की तथा कहा कि यदि आपके वार्ड में और भी कोई विकास कार्य कराने की आवश्यकता है, तो उसे अवश्य बताएं, आपकी मांग व आवश्यकता के अनुसार ही विकास कार्य होंगे तथा विकास संबंधी आपकी जो भी मांग व इच्छा होगी, वह जरूर पूरी की जाएगी।
इस मौके पर महापौर श्री प्रसाद ने वार्ड वासियों को विकास कार्य हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपकी विकास संबंधी जो भी मांग व आवश्यकता होगी, वह राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल द्वारा अवश्य पूरी की जाएगी, आप सबकी समस्याओं का निराकरण व वार्ड व बस्तियों का पूर्ण रूप से विकास करना राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल का प्रमुख लक्ष्य है, उन्ही के मार्गदर्शन में निगम क्षेत्र में लगातार नए विकास कार्य प्रारंभ हो रहे हैं।
इस अवसर पर सभापति श्यामसुंदर सोनी के साथ ही एमआईसी सदस्य संतोष राठौर, पार्षद दिनेश सोनी, संतोष लांझेकर, एल्डरमेन बच्चू मखवानी, अमरूदास महंत, दुकालू श्रीवास, गायत्री यादव, देवलाबाई, सुकवारा यादव, राजकुमारी, यशवंत सोनी, लालिमा जायसवाल, रश्मि यादव, गोपाल राठौर, अजय वर्मा, गप्पू श्रीवास, आरती देवी, अशोक कुमार आदि के साथ काफी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।