सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान भोपाल ने 07 अपने परिसर के खेल मैदान में संस्थान दिवस मनाया ।
मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित किया। पद्म पुरस्कार विजेताओं, खिलाड़ियों, राज्य / केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों, भोपाल के विभिन्न शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थानों और विश्वविद्यालयों के कुलपति / निदेशक सहित भोपाल के प्रतिष्ठित व्यक्ति भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए ।
प्रोफेसर गोवर्धन दास, निदेशक, आईआईएसईआर भोपाल ने शैक्षणिक जगत एवं व्याकपक स्तएर पर समाज के प्रति संस्थादन के शैक्षणिक योगदानों का उल्लेऔख करते हुए संस्थािन की शैक्षणिक प्रगति के बारे में बताया । उन्होंने संस्थान के विकास के लिए प्रशंसनीय समर्थन और सतत सहायता के लिए मध्यप्रदेश सरकार और भारत सरकार के प्रति आभार व्य्क्तर किया ।
डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश ने प्रोफेसर गोवर्धनदास के नेतृत्व में आईआईएसईआर भोपाल के योगदानों की सराहना की।
प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में से एक, आईआईएसईआर भोपाल में अनुसंधान, नवाचार और सांस्कृतिक भावना के सामूहिक प्रदर्शन को देखना और अनुभव करना एक आनंद दायक अनुभूति थी । प्रदर्शनी स्टॉल काफी प्रभावशाली थे। विभिन्न शैक्षणिक विभागों, प्रयोगशालाओं एवं छात्र क्लबों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न प्रदर्शनी स्टॉ्लों के माध्यम से शैक्षणिक एवं छात्र गतिविधियों की अनूठी झलकियां प्रस्तुोत की गई । संस्थान दिवस समारोह में लगभग 3000 व्यक्तियों ने भाग लिया।
भारत के मध्यक्षेत्र में राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में आईआईएसईआर भोपाल बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और इस क्षेत्र में शैक्षणिक एवं अनुसंधान वातावरण के संवर्धन में योगदान दे रहाहै।