सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: पश्चिम बंगाल के हुगली में गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को रैली की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा- ममता बनर्जी, कांग्रेस-सिंडिकेट कहती है कि धारा 370 को मत हटाओ। मैंने संसद में पूछा कि क्यों न हटाएं तो उन्होंने कहा कि खून की नदियां बह जाएंगी।
5 साल हो गए खून कि नदियां छोड़ो किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं है। जब INDI गठबंधन का शासन था तो हमारे कश्मीर में हड़तालें होती थीं। आज POK में हड़ताल होती है। पहले कश्मीर में आजादी के नारे लगते थे, अब POK में नारेबाजी होती है। राहुल गांधी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ममता बनर्जी आपको डरना है तो डरते रहिए लेकिन मैं आज श्रीरामपुर की धरती से कहता हूं कि ये POK भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।
असम CM बोले- 400 सीटें मिलेंगी तो कृष्ण जन्मभूमि-ज्ञानवापी में मंदिर बनाएंगे
असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि अगर BJP को 400 सीटें मिलती हैं तो ज्ञानवापी और कृष्ण जन्मभूमि मंदिर बनाए जाएंगे। हिमंता ने कहा कि अबकी बार 400 पार का मतलब है ज्ञानवापी में शिवालय, मथुरा में श्रीकृष्ण मंदिर और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर वापस भारत में।
हिमंता दिल्ली में मनोज तिवारी के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार आरक्षण को और अधिक मजबूती देने के लिए काम कर रही है
उन्होंने कहा- जब कांग्रेस हमसे पूछती है कि आपको 400 सीटें क्यों चाहिए? जब हमें 300 सीटें मिलीं तो हमने राम मंदिर बनाया और अब जब हमें 400 सीटें मिलेंगी तो कृष्ण जन्मभूमि बनाई जाएगी और ज्ञानवापी मस्जिद के स्थान पर बाबा विश्वनाथ मंदिर भी बनाया जाएगा। कांग्रेस के शासनकाल में पीओके को लेकर संसद में कोई चर्चा नहीं हुई। पीएम मोदी के नेतृत्व में जल्द ही पाक अधिकृत कश्मीर हमारे देश का हिस्सा बनेगा।
01:13 PM
15 मई 2024
संजय राऊत बोले- मोदी को चुनाव हारने का डर, इसलिए हर किसी का प्रचार कर रहे
मुंबई के घाटकोपर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर शिव सेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता चुनाव माफिया हैं। पीएम मोदी को चुनाव हारने का डर है, इसलिए वह हर किसी का प्रचार कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा- भाजपा नेताओं को बस चुनाव लड़ना है और किसी भी कीमत पर चुनाव से आगे निकलना है। ये चुनावी माफिया हैं। आज पीएम मोदी नासिक, कल्याण में हैं। दिल्ली में कब बैठेंगे? वह अपने प्रधानमंत्री पद के कर्तव्यों का निर्वहन कब करेंगे? पीएम मोदी जहां भी जाएंगे, वहां शिवसेना महा विकास अघाड़ी की जीत होगी और यह जनता ने तय किया है। बीजेपी यहां लड़ाई हार रही है।
01:05 PM
15 मई 2024
भोजपुरी स्टार पवन सिंह की मां ने काराकाट से नामांकन भरा
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी ने काराकाट लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया, जहां से उनका बेटा निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है। इसी सीट पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा एनडीए के उम्मीदवार हैं।
हालांकि, पश्चिम बंगाल के आसनसोल से भाजपा का टिकट ठुकराने वाले पवन सिंह को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने राजग उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ने की सलाह दी है।