सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल /   नई दिल्ली   :  शेयर बाजार में आज अटलांटा लिमिटेड के स्टॉक्स ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। 3 अक्टूबर को कंपनी के शेयर 52 रुपये पर ओपन हुए और ओपनिंग के बाद 55.65 रुपये का हाई दर्ज किया। इसके साथ ही इस शेयर में 20 प्रतिशत का अपर सर्किट लग गया।  पिछले पांच दिनों में अटलांटा लिमिटेड के शेयरों ने 34 प्रतिशत का जबरदस्त रिटर्न दिया है। वहीं, एक महीने में यह स्टॉक 65 प्रतिशत तक बढ़ चुका है और छह महीने में लगभग 95 प्रतिशत का लाभ दे चुका है। हालांकि, पिछले एक साल में शेयर ने 4 प्रतिशत का नेगेटिव रिटर्न दिया है, जबकि पिछले पांच वर्षों में यह शेयर 700 प्रतिशत से अधिक की तेजी दिखा चुका है।

अटलांटा लिमिटेड 1977 में कॉरपोरेटेड हुई और यह मुख्य रूप से कंस्ट्रक्शन सेक्टर से जुड़ी कंपनी है। कंपनी ने देश में रोड, रियलिटी और अन्य बड़े निर्माण कार्यों में अहम योगदान दिया है। वर्तमान में कंपनी का मार्केट कैप 456 करोड़ रुपये है। इस साल अप्रैल में अटलांटा लिमिटेड के शेयर 27.26 रुपये तक नीचे आए थे, जो 52 सप्ताह का निचला स्तर था। अब यह शेयर 52 सप्ताह के हाई 59.84 रुपये के पास पहुंच गया है। आज सुबह 11 बजे तक इस शेयर का ट्रेडिंग वॉल्यूम 3.22 मिलियन रहा। विशेषज्ञों का कहना है कि स्टॉक स्पेसिफिक तेजी निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर प्रदान कर रही है, लेकिन शेयर बाजार में जोखिम हमेशा बना रहता है। निवेशक निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।

#अटलांटा_लिमिटेड #शेयरबाजार #अपरसर्किट #स्टॉकरिटर्न #निवेश