ITDC India e-Press / Agencies

उदयपुर:- दिनांक 13 जुलाई 2022 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलका प्रांगण में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया आयोजन की इस अवसर पर कक्षा छठवीं से 11 तक के अटल टिंकरिंग लैब के छात्र छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी की गई शाला प्रवेश उत्सव के आयोजन अवसर पर जनपद पंचायत के जनपद अध्यक्ष श्रीमती भोजवंती सिंह पूर्व जनपद उपाध्यक्ष राजीव सिंह एसएमडीसी अध्यक्ष राम नारायण सिंह ग्राम पंच अमर दास मुन्ना राम जहीर खान के साथ विकास खंड शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार तिवारी तथा संकुल के विद्यालय के समस्त प्रभारी प्रधान पाठक एवं प्रधान पाठक एकलव्य आवासीय विद्यालय के समस्त स्टाफ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित थे सभी ने बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित किया एवं उन्हें आशीर्वाद स्वरुप अपने अपने विचार रखें इस अवसर पर स्वागत के पश्चात समस्त छात्र-छात्राओं एवं विशिष्ट अतिथियों ने राजकीय गीत गाया तथा शपथ ग्रहण किया तत्पश्चात रंगारंग कार्यक्रम में सुआ नृत्य करमा नृत्य गीत भाषण कविता का आयोजन किया गया कार्यक्रम में कार्यक्रम में अटल टिंकरिंग लैब के छात्र छात्राओं ने होम ऑटोमेशन, स्मार्ट स्टिक स्मार्ट डस्टबिन, हाइड्रोलिक क्रेन, स्मार्ट किचन गार्डन इत्यादि प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया इनमें मुख्य रूप से साजन सावन तान्या तराना देव व्रत शताक्षी ने भाग लिया संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव के संरक्षक संकुल प्राचार्य बाल भगवान राम अपने विद्यालय तथा सत्र 2021 22 के परीक्षा फल के बारे में बताएं । सभी विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक इस कार्यक्रम में भाग लिया तथा कार्यक्रम के समापन अवसर पर नव प्रवेशत छात्र छात्राओं का तिलक लगाकर मिष्ठान खिलाकर पुस्तक वितरित कर समस्त अतिथियों द्वारा स्वागत किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन श्री गुरु दास महंत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी ऋषि कुमार पांडे के द्वारा किया गया।