कोलकाता । पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल ने बंगाल टीम के मुख्य कोच पद छोड़ दिया है। अरुण लाल पिछले तीन सत्र से मुख्य कोच पद संभाल रहे थे। अरुण लाल ने कहा कि अभी टीम अच्छा कर रही है और सही राह पर है। ऐसे में कोच पद छोड़ने के लिए यही सही समय है। अरुण लाल ने कुछ दिनो पहले ही दूसरी शादी की है और अब वह अपने लिए समय निकालना चाहते हैं।
उनके अनुसार बंगाल टीम ट्रॉफी जीतने के लिए सही दिशा में आगे बढ़ रही है पर साथ ही कहा कि अब . प्रतियोगिता काफी कठिन हो गई है। उन्होंने कहा कि कोच पद संभालना कठिन काम है। इसके लिए साल में करीब 9 महीने चौबीसों घंटे काम करना पड़ता है। वहीं अधिकतर समय घर से बाहर रहना होता है। इसलिए मैंने ब्रेक का फैसला किया है।
उन्होंने साथ ही कहा, ‘प्रतियोगिता अब पहले से बहुत कठिन हो गई है। पिछले साल के विजेता इस साल सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाये। वहीं पिछले साल सेमीफाइनल तक में नहीं पहुंची टीम इस बार खिताबी मुकाबले तक पहुंच गयी। दोनों ही सत्र में केवल बंगाल ने नॉकआउट किया था। इसलिए, वह बेहतर हाल में नजर आ रही है।’ मुझे इसकी कमी खलेगी पर मुझे अपने को समय देने की भी जरूरत है क्योंकि क्रिकेट के बाहर भी दुनिया है।