रीगा । लात्विया रीगा यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल शतरंज टूर्नामेंट के छठे राउंड में भारत के ग्रैंड मास्टर अर्जुन कल्याण ने खिताब के बड़े दावेदार हमवतन प्रग्गानंधा को शानदार हाथी के एंडगेम में पराजित करते हुए सयुंक्त बढ़त में अपना स्थान बना लिया। कुछ दिन पहले ही ग्रैंड मास्टर बने अर्जुन ने काले मोहरों से खेलते हुए क्वीन्स इंडियन क्लासिकल ओपनिंग में प्रग्गानंधा को 81 चालों में हार मानने पर मजबूर कर दिया।
शीर्ष 6 टेबल में जीतने वाले अर्जुन एकमात्र खिलाड़ी रहे। अन्य मुकाबलों में अर्मेनिया के अराम हकोबयन नें लातविया के इगोर कोवालेंकों से, भारत के अर्जुन एरिगासी ने हमवतन एसएल नारायनन से, भारत के डी गुकेश नें इजराइल के स्मिरिन जिया से, भारत के निहाल सरीन ने लिथुअनिया के पौलुइस पुल्टिनेविकिउस से, भारत के अरविंद चितांबरम नें टर्की के सनाल वाहप से ड्रॉ खेला। छह राउंड के बाद भारतीय खिलाड़ियों में एसएल नारायनन, अर्जुन एरिगासी, अर्जुन कल्याण और डी गुकेश 5 अंको पर खेल रहे हैं, जबकि निहाल सरीन, अरविंद चितांबरम, प्रणव आनंद, मुरली कार्तिकेयन, आदित्य मित्तल 4.5 अंकों पर खेल रहे हैं।