सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अंतर्गत कार्यरत मध्य प्रदेश स्टेट प्राइस मॉनिटरिंग रिसोर्स यूनिट द्वारा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आज महिला दिवस मनाया जा रहा है। भोपाल में भी महिला दिवस के अवसर पर कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए, खाद एवं औषधि प्रशासन भोपाल द्वारा भी महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सम्मानित किया गया, 50 से ज्यादा अनेक क्षेत्रों में जिन महिलाओं का भोपाल में योगदान रहा है नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए उन सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया, जो महिलाएं स्वस्थ और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही है उन सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयुक्त नियंत्रक श्रीमती माया अवस्थी रही जिन्होंने महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रीति तगड़े ने बताया कि आज उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं का सम्मान किया गया। नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और उनको हर क्षेत्र में मजबूत करना यही कार्यक्रम का उद्देश्य रहा।
अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवार स्वस्थ एवं कल्याण मंत्रालय श्री मोहम्मद सुलेमान और डॉ. सुदाम खाड़े कंट्रोलर खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्य प्रदेश सचिव परिवार कल्याण मध्य प्रदेश, शोभित डिप्टी ड्रग कंट्रोलर औषधि ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी महिलाओं को प्रोत्साहित किया और और सभी महिलाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर श्रीमती माया अवस्थी संयुक्त नियंत्रक, डॉक्टर रूबी खान, डॉक्टर वर्षा जैन, डॉक्टर श्रद्धा अग्रवाल ,डॉक्टर सोनाली एवं डॉक्टर प्रीति तागडे सहित कई महिलाएं उपस्थित रही।