सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: महिलाओं की हिस्सेदारी को बढ़ावा देने और उन्हें अधिकारों के बारे में जागरूक करने के मकसद से प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
इस अवसर पर मण्डल रेल चिकित्सालय भोपाल में महिला कर्मचारियों के लिये हेल्थ चेक-अप, ब्रेस्ट कैंसर स्कीनिंग, सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग आदि कैंप आयोजित किये गये, जिसमें मुख्य अतिथि-श्रीमती गुंजन त्रिपाठी / अध्यक्ष डब्लू डब्लू ओ. द्वारा कैंप का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित करके किया गया।
इस अवसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका प्रसाद एवं डॉ. शालिनी प्रसाद द्वारा उपस्थित महिलाओं को स्वास्थय के संबंध में जागरूक किया गया। अंत में मुख्य अतिथि अध्यक्ष डब्लू डब्लू. ओ. / भोपाल द्वारा महिला सशक्तिकरण के विषय में अपना संबोधन दिया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम का शीर्षक (Inspire Inclusion ) “एक ऐसी दुनिया, जहां हर किसी को बराबर का हक और सम्मान मिले”, रखा गया है। डॉ. डोगरा नें चिकित्सालय में कार्यरत् महिलाओं द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की |
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक-डॉ. अजय डोगरा, महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रिंयका प्रसाद, डॉ. शालिनी प्रसाद, मण्डल अधिकारीगण, अन्य चिकित्सकगण, सहा. नर्सिंग अधिकारी- श्रीमती ललिता लाल, स्टाफ एवं पश्चिम मध्य रेल, महिला कल्याण संगठन भोपाल मंडल की सदस्याएं उपस्थित रहीं।