सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अमरोहा पहुंचे। मंच पर ढोलक देकर उनका स्वागत किया गया। पीएम ने मंच से क्रिकेटर मो. शमी का नाम लेकर मुस्लिम वोट बैंक को साधने की कोशिश की।
उन्होंने फ्लॉप फिल्म के बहाने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा। कहा- यूपी में फिर 2 शहजादों की जोड़ी की फिल्म की शूटिंग चल रही है। जिसका पहले ही रिजेक्शन हो चुका है। हर बार ये लोग परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की टोकरी उठाकर यूपी की जनता से वोट मांगने निकल पड़ते हैं।
अपने इस अभियान में ये लोग हमारी आस्था पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। यहां से जो कांग्रेस के प्रत्याशी हैं, उन्हें तो भारत माता की जय बोलने में भी परेशानी होती है।
PM बोले- दंगों का दौर नहीं भूलेगा यूपी
प्रधानमंत्री बोले- तुष्टिकरण के खेल ने UP को और खासकर हमारे पश्चिमी UP को दंगो की आग में जलाया था। यहां के लोग गुंडाराज का वो दौर कभी भी भूल नहीं सकते। आय दिन दंगे होते थे। लोगों को अपना घर छोड़कर जाना पड़ता था। पश्चिमी यूपी के घरों पर “मकान बिकाऊ है” के पोस्टर लग गए थे।
पीएम बोले- हमारी आस्था को खारिज कर रहे
पीएम मोदी ने कहा- इंडी गठबंधन वाले सनातन से घृणा करते हैं। अभी मैं द्वारका गया और समुद्र में नीचे जाकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की। लेकिन कांग्रेस के शहजादे कहते हैं कि समुद्र के नीचे पूजा करने योग्य कुछ है ही नहीं। हमारी हजारों वर्ष की आस्था और भक्ति को ये लोग सिर्फ वोटबैंक के लिए खारिज कर रहे हैं।
10:58 AM
19 अप्रैल 2024
पीएम मोदी बोले- गन्ने का रिकॉर्ड भुगतान हो रहा
पीएम मोदी बोले- सीएम योगी ने गन्ना किसानों की चिंता की। अमरोहा के गन्ना किसान कभी नहीं भूल सकते कि पहले उन्हें भुगतान के लिए कितना परेशान किया जाता था। लेकिन आज प्रदेश में गन्ने की रिकॉर्ड खरीद के साथ ही रिकॉर्ड भुगतान हो रहा है।
जब सपा की सरकार थी, तो अमरोहा के गन्ना किसानों को साल में औसतन सिर्फ 500 करोड़ रुपए का भुगतान होता था। जबकि योगी जी की सरकार में यहां हर साल करीब 1.5 हजार करोड़ रुपए का भुगतान गन्ना किसानों को हुआ है।