आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अमृतसर के 26 वर्षीय युवक की फिलीपींस में सड़क हादसे में मौत हो गई। ब्रेक फेल हो जाने से असंतुलित हुई बाइक डिवाइडर से टकराई। खून से लथपथ युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान जसपिंदर सिंह के रूप में हुई है।

6 साल पहले गया था विदेश

मृतक जसपिंदर सिंह के परिजनों ने बताया कि वह 6 साल पहले भारत से अपने सुनहरे भविष्य के लिए फिलीपींस गया था। फाइनेंस कंपनी में वह काम करता था। किसी व्यक्ति को वह पैसे देकर घर लौट रहा था तो उसकी मोटरसाइकिल की ब्रेक फेल हो गया। इससे बाइक का बैलेंस बिगड़ गया। उसका सिर सड़क किनारे पर बने डिवाइडर पर लगा।

शव को भारत लाने की अपील

परिवार के सदस्यों ने कहा कि जसपिंदर के शव को जल्द से जल्द भारत लाया जाए, ताकि उसका अंतिम संस्कार कर सकें।