सीएनएन सेंट्रल न्यूज एंड नेटवर्क-आईटीडीसी इंडिया प्रेस / आईटीडीसी न्यूज भोपाल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के कांकेर में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में बड़े-बड़े फैसले लिए गए जो 70 सालों में नहीं लिए गए। हमने आतंकवाद को समाप्त किया। कश्मीर से धारा 370 को हटाया। देशभर से आतंकवाद को खत्म किया। अब छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को भी एक-दो साल में खत्म कर देंगे।

छत्तीसगढ़ में पिछले पांच साल कांग्रेस सरकार रही, उसने नक्सलियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। भाजपा सरकार आते ही पांच महीने में 90 नक्सलियों को खत्म किया गया।

उधर, चुनाव आयोग ने अरुणाचल प्रदेश के 4 विधानसभा क्षेत्रों के 8 मतदान केंद्रों पर 19 अप्रैल को हुई वोटिंग को चुनाव आयोग ने शून्य घोषित कर दिया है। आयोग ने सोमवार (22 अप्रैल) को आदेश दिया कि इन बूथों पर 24 अप्रैल को दोबारा नए सिरे से वोटिंग होगी।

वहीं, मणिपुर में इनर मणिपुर लोकसभा क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर आज फिर से वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग ने 20 अप्रैल को इसे लेकर आदेश जारी किया था। इन बूथों पर 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के फर्स्ट फेज में वोटिंग के दौरान हिंसा और तोड़फोड़ हुई थी।

जिन 11 बूथों पर दोबारा वोटिंग हो रही है, उसमें ​​​​साजेब, खुरई, थोंगम, लेइकाई बामन कंपू (नॉर्थ-ए), बामन कंपू (नॉर्थ-बी), बामन कंपू (साउथ-वेस्ट), बामन कंपू (साउथ-ईस्ट), खोंगमान जोन-V(ए), इरोइशेम्बा, इरोइशेम्बा ममांग लेइकाई, इरोइशेम्बा मयाई लेइकाई और खैदेम माखा शामिल हैं।

हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल ने तीन कैंडिडेट्स का ऐलान किया

हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में तीन नाम है। पार्टी ने फरीदाबाद से अनूप सिंह दहिया, सिरसा से संदीप लोट और सोनीपत से सुनील तेवतिया को मैदान में उतारा है। 26 मिनट पहले

समाजवादी पार्टी ने कन्नौज से तेजप्रताप यादव को टिकट दिया

समाजवादी पार्टी ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए दो और कैंडिडेट्स तय कर दिए। कन्नौज से तेजप्रताप यादव को और बलिया से सनातन पांडेय को कैंडिडेट बनाया गया है। तेज प्रताप लालू यादव के दामाद और अखिलेश के भतीजे हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस को वोटबैंक की चिंता है। इसलिए इनके नेता रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में भी नहीं पहुंचे। ये सिर्फ वोटबैंक की राजनीति करते हैं।