कोरबा कोरबा जिले में पुलिस ने एक मामले में तीन हफ्ते के बाद कथित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है उन पर आरोप हैं की ढेलवाडीह गांव में निजी क्षेत्र की वित्तीय कंपनी को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया था। अपराध पंजीबद्ध करने के बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की।
कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवाडीह में हिताची कंपनी के एटीएम को 1 और 2 दिसंबर की रात अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ करने के साथ नुकसान पहुंचाया था। इस बारे में राकेश कुमार निवासी घुड़देवा ने एफआईआर दर्ज कराई थी। 379, 511, 34 आईपीसी का प्रकरण कायम करने के साथ पुलिस जांच-पड़ताल कर रही थी। एसडीओपी ईश्वर त्रिवेदी ने बताया कि मुखबिर से
इस बारे में जानकारी मिली थी कि पूंछापारा निवासी और उसके चार साथियों ने इस घटना को अंजाम दिया था। संदेह के आधार पर पुलिस के द्वारा कड़ाई से पूछने पर संतोष, गोपी महंत, सत्या पटेल, किरण पटेल, विनय पटेल ने इस मामले को अंजाम देने की बात स्वीकार की। इन लोगों ने लोहे की रॉड से तोड़फोड़ की थी लेकिन एटीएम के चेस्ट से रकम निकालने में नाकाम रहे। आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ कोर्ट में पेश किया गया और जेल भेजा गया।