सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: सोने में आज यानी 17 मई को गिरावट और चांदी में बढ़त देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, कारोबार के दौरान 10 ग्राम सोना 51 रुपए सस्ता होकर 73,387 रुपए का हो गया।
वहीं चांदी ने आज अपना नया ऑल टाइम हाई बनाया है। ये 41 रुपए महंगी होकर 86,271 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई। वहीं सोने का ऑल टाइम हाई 73,596 रुपए का है, जो उसने बीते महीने 19 अप्रैल को बनाया था।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,900 रुपए है।
मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,750 रुपए है।
कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 67,600 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 73,750 रुपए है।
चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,700 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,850 रुपए है।
भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,650 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,800 रुपए है।
इस साल सोने-चांदी में दिखी शानदार तेजी
IBJA के अनुसार इस साल अब तक सोने के दाम 10,035 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 73,387 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 86,271 रुपए पर पहुंच गए हैं।
अगले एक साल में 85 हजार तक जा सकता है सोना
एक्सपर्ट्स के अनुसार, आने वाले दिनों में भी सोने और चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। अगले एक साल में सोने के दाम 80 हजार से 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।