सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: PM नरेंद्र मोदी गुरुवार को आगरा में कहा-कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर मुस्लिम लीग का ठप्पा लगा है। कांग्रेस ने पिछले दरवाजे से खेल खेलना शुरू कर दिया है। ठान लिया है कि धर्म के आधार पर रिजर्वेशन लाकर रहेगी।
मोदी ने कहा- यूपी के 2 लड़के पिछले दरवाजे से OBC का हक छीनने का प्लान बना रहे। कांग्रेस के लोग कहते हैं आपकी संपत्ति की जांच होगी। शहजादे कहते हैं उनकी नजर लॉकर तक पहुंचेगी। महिलाएं अपना गला कटवा देंगी, लेकिन किसी को मंगल सूत्र नहीं देंगी। पढ़ें पूरी खबर…
उधर, बिहार के पूर्व डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि हमें खबर मिली है कि नड्डा नोटों से भरे पांच बैग बिहार लाए हैं। जहां-जहां चुनाव हो रहे हैं, वहां बांट रहे हैं।
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके ये आरोप सत्य हैं। चाहें तो चेक करवा लें। दरअसल, नड्डा ने बुधवार को बिहार के भागलपुर, खगड़िया और झंझारपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया था।