आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अगले हफ्ते शेयर मार्केट में लिस्टिंग के लिए 2 इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO ओपन होंगे। इसमें सेलो वर्ल्ड लिमिटेड और होनासा कंज्यूमर लिमिटेड शामिल हैं। आइए इन दोनों कंपनियों के IPO के बारे में एक-एक करके जानते हैं।

सेलो वर्ल्ड लिमिटेड

सेलो वर्ल्ड लिमिटेड इस IPO के जरिए ₹1,900 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी के मौजूदा निवेशक और प्रमोटर 29,320,987 शेयर बेचेंगे। यह IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल होगा, जिसके लिए कंपनी एक भी फ्रेश शेयर इश्यू नहीं करेगी।

रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। 9 नवंबर को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।

मैक्सिमम 299 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं रिटेल निवेशक

सेलो वर्ल्ड लिमिटेड ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹617-₹648 तय किया है। रिटेल निवेशकों मिनिमम एक लॉट यानी 23 शेयरों के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹648 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,904 इन्वेस्ट करने होंगे।

वहीं इसके IPO के लिए रिटेल निवेशक मैक्सिमम 13 लॉट यानी 299 शेयरों के लिए अप्लाय कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹1,93,752 खर्च करने होंगे।

सेलो के पास कंज्यूमर प्रोडक्ट इंडस्ट्री में 60 से अधिक सालों का एक्सपीरिएंस

सेलो वर्ल्ड तीन कैटेगरी में प्रोडक्ट बनाती है- कंज्यूमर हाउसवेयर, राइटिंग इंस्ट्रूमेंट्स और स्टेशनरी, मोल्डेड फर्नीचर और संबंधित प्रोडक्ट्स। कंपनी के पास कंज्यूमर प्रोडक्ट इंडस्ट्री में 60 से अधिक सालों का एक्सपीरिएंस है। 31 मार्च 2023 तक कंपनी की 5 अलग-अलग जगहों पर 13 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी थी।

होनासा कंज्यूमर लिमिटेड

होनासा कंज्यूमर लिमिटेड इस IPO के जरिए ₹1,701 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ₹365 करोड़ के फ्रेश शेयर इश्यू करेगी। बाकी कंपनी के मौजूदा निवेशक और कंपनी के प्रमोटर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए अपने शेयर बेचेंगे।

रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। 9 नवंबर को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।

मैक्सिमम 598 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं रिटेल निवेशक

होनासा कंज्यूमर लिमिटेड ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹308-₹324 तय किया है। रिटेल निवेशकों मिनिमम एक लॉट यानी 46 शेयरों के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹324 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,904 इन्वेस्ट करने होंगे।

वहीं इसके IPO के लिए रिटेल निवेशक मैक्सिमम 13 लॉट यानी 598 शेयरों के लिए अप्लाय कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹1,93,752 खर्च करने होंगे।

मामाअर्थ की पेरेंट कंपनी है होनासा कंज्यूमर लिमिटेड

होनासा कंज्यूमर लिमिटेड मामाअर्थ की पेरेंट कंपनी है। होनासा कंज्यूमर लिमिटेड अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म और ई कॉमर्स वेबसाइट के जरिए ब्यूटी और पर्सनल केयर प्रोडक्ट बेचती है।

रिटेल इनवेस्टर्स के लिए सेलो में 35% और होनासा में 10% हिस्सा रिजर्व

सेलो वर्ल्ड लिमिटेड ने अपने IPO का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIP) के लिए रिजर्व रखा है। इसके अलावा 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और बाकी 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है।

जबकि होनासा कंज्यूमर लिमिटेड ने अपने IPO का 75% हिस्सा QIP, 10% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और बाकी 15% NII के लिए रिजर्व रखा है।