सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज के बोर्ड ने आज यानी 28 मई को ₹16,600 करोड़ जुटाने की मंजूरी दे दी है। बोर्ड ने कंपनी को क्वॉलिफाई इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) या किसी दूसरे माध्यम से फंड जुटाने को मंजूरी दी है। अडाणी एंटरप्राइजेज ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसके बारे में जानकारी दी।
हालांकि, बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद अब कंपनी को 24 जून को होने वाली एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में शेयरहोल्डर्स से मंजूरी लेनी होगी। इससे पहले अडाणी एंटरप्राइजेज ने पिछली बार मई 2023 में ₹12,500 करोड़ जुटाने के लिए बोर्ड की मंजूरी ली थी, लेकिन फिर फंड नहीं जुटाया था।
6 महीने में 35.71% चढ़ा अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर
आज अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 6.05 अंक की गिरावट के साथ 3,283 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। पिछले 5 दिन में शेयर 5.70% और एक महीने में 6.74% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है। वहीं, 6 महीने में इसके शेयर में 35.71% और एक साल में 29.79% की तेजी देखने को मिली है।
अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस भी ₹12,500 करोड़ जुटाएगी
इसके पहले बीते दिन 27 मई को अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने बताया था कि वह QIP या किसी दूसरे माध्यम से ₹12,500 करोड़ का फंड जुटाएगी। कंपनी के बोर्ड ने इसके लिए मंजूरी कल ही मंजूरी दे दिया था। इस फंड को भी जुटाने के लिए अंतिम मंजूरी एनुअल जनरल मीटिंग में ली जाएगी।
1988 में अडाणी एंटरप्राइजेज की स्थापना हुई थी
अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड अडाणी ग्रुप की कंपनियों का एक हिस्सा है। 1988 में गौतम अडाणी ने एंटरप्राजेज की स्थापना की थी। कंपनी के चेयरमैन गौतम अडाणी, मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश अडाणी और CEO विनय प्रकाश हैं।
कंपनी एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। अडाणी एंटरप्राइजेज देश का सबसे बड़ा बिजनेस इनक्यूबेटर है। यह कंपनी एनर्जी एंड यूटिलिटी, ट्रांसपोर्टेशन एंड लॉजिस्टिक्स, कंज्यूमर गुड्स और प्राइमरी इंडस्ट्री के क्षेत्र में काम करती है।
अडाणी एंटरप्राइजेज का चौथी-तिमाही में मुनाफा 38% घटकर ₹450 करोड़: कंपनी की आय करीब 1% बढ़ी, प्रति शेयर 1.3 रुपए का लाभांश देगी कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज ने 2 मई को Q4FY24 यानी फाइनेंशियल ईयर 2024 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट यानी शुद्ध मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 38% घटकर ₹450.58 करोड़ रहा।
पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा ₹722.48 करोड़ रहा था। वहीं पिछली तिमाही (Q3FY24) में यह ₹1,888.45 करोड़ रहा था। यानी तिमाही आधार (QoQ) पर कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 76.14% घटा है।