आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सीबीआई ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सेंसर बोर्ड) के 3 लोगों और एक अन्य अधिकारी पर एफआईआर दर्ज की है। फिल्म एक्टर विशाल ने आरोप लगाया था कि उन्हें अपनी फिल्म मार्क एंटनी के लिए सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए 6.5 लाख रुपए देने पड़े थे। वहीं, मुंबई में चार लोकेशंस पर सर्चिंग की गई। जिन तीन प्राइवेट लोगों के खिलाफ एफआईआर की गई, उनके नाम मर्लिन मेनागा, जीजा रामदास और राजन एम हैं।
पवन कल्याण की पार्टी जनसेना NDA से अलग हुई, चंद्रबाबू की पार्टी से जुड़ेगी
आंध्र प्रदेश में पवन कल्याण की पार्टी ने एनडीए से खुद को अलगकर लिया है। वे चंद्रबाबू नायडू की पार्टी TDP के साथ जाएंगे। कुद दिन पहले ही तमिलनाडु में AIADMK ने खुद को NDA से अलग किया था। NDA के सबसे पुराने और बड़े घटक दल अकाली दल और जेडीयू पहले ही NDA का साथ छोड़ चुके हैं।
अमेरिका ने यूक्रेन को दिए 11 लाख ईरानी हथियार: पिछले साल US नेवी ने जब्त किए थे
अमेरिका ने ईरान से जब्त किए गए करीब 11 लाख हथियार यूक्रेन को भेजे हैं। CNN के मुताबिक, अमेरिकी सरकार ने कहा- हमने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी थी। उस मुकदमे में जीत के बाद 20 जुलाई को ईरान के हथियार रूस के कब्जे में आ गए थे।
ईरान के दस लाख से ज्यादा गोले, रॉकेट लॉन्चर, ग्रेनेड और राइफलों को अमेरिकी नेवी ने उस वक्त जब्त किया था, जब एक ईरानी जहाज 19 दिसंबर 2022 को उन्हें लेकर यमन जा रहा था। बाइडेन प्रशासन ने कहा कि UN के प्रतिबंधों का उल्लंघन करके ईरान इन हथियारों को गैर-कानूनी तरीके से यमन को हूती विद्रोहियों को ट्रांसफर कर रहा था।
तमिलनाडु में DMK सांसद एस जगतरक्षकन के घर इनकम टैक्स का छापा; 40 जगहों पर चल रही तलाशी
आयकर विभाग ने गुरुवार को तमिलनाडु में डीएमके सांसद एस जगतरक्षकन के घर और ऑफिस में छापा मारा है। विभाग की ओर से 40 से ज्यादा जगहों पर तलाशी की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला टैक्स चोरी से जुड़ा है। 3 साल पहले प्रवर्तन निदेशालय ने DMK सांसद की 89 करोड़ की संपत्ति जब्त की थी।
जगतरक्षकन तमिलनाडु के अराक्कोनम जिले से सांसद हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में जगतरक्षकन तीन लाख से ज्यादा वोटों से जीते थे।
पुणे में 2-व्हीलर सर्विस स्टेशन में आग लगी, 25 मोटरसाइकिल जलीं
महाराष्ट्र के पुणे में गुरुवार सुबह टू-व्हीलर सर्विस स्टेशन में आग लग गई, जिसमें 25 मोटरबाइक जलकर खाक हो गईं। फायर कंट्रोल रूम को हादसे की खबर 7:45 बजे मिली। इसके बाद पांच फायर टेंडर्स ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। हादसे में किसी इंसान के घायल होने की खबर नहीं है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।