ITDC India e-Press / Agencies

कोरबा कोरबा जिले के कटघोरा थाना अंतर्गत जेंजरा बाइपास मार्ग में एक बहुत ही दर्दनाक हादसा हुआ हैं। एक अज्ञात वाहन का पहिया एक युवक के सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसकी बाइक में सवार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सामने से आ रहे एक वाहन की टक्कर से बाइक सवार सड़क पर गिरे और एक युवक का सिर उक्त वाहन के पहिए के नीचे आ गया। सवार अन्य लोग भी उसके इर्द-गिर्द गिर पड़े और चोटिल हुए। कटघोरा पुलिस घटनास्थल पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल युवकों के बारे में बताया जा रहा है कि वे ग्राम छिर्रा के आश्रित मोहल्ला भाठापारा के रहने वाले है।