आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल में दैनिक भास्कर के ‘अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव-2023’ के तीसरे दिन लोग अभिव्यक्ति के रंग में रंगे नजर आए। अलग दिखने की चाहत के साथ हर कोई गरबा के रंग में रंग सा गया। शाम होते ही वे भेल दशहरा मैदान में पहुंच गए।
कोई राजस्थानी ड्रेस में था, तो कोई दूसरे ट्रेडिशनल गेटअप में। जैसे-जैसे म्यूजिक की रिदम तेज हुई, गरबा सर्कल में जोश और स्पीड भी बढ़ गई। गेट से लेकर फूड जोन तक सब जगह बस गरबा ही हो रहा था।
20 अक्टूबर तक चलने वाले गरबा महोत्सव में पार्टिसिपेंट्स अलग-अलग थीम की ड्रेसेस में आ रहे हैं। बुधवार को भी वे कई तरह की ड्रेसेस में आए। कई एक्सपेरिमेंटल ड्रेसेस में पहुंचे, तो कुछ रेट्रो ड्रेसेस में दिखाई दिए। मेकअप और ड्रेस के अनुसार ही हेयर स्टाइल भी बनाई थी।
गेट से लेकर गरबा सर्कल तक पैर रखने की जगह नहीं
बुधवार को अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव के गेट से लेकर गरबा सर्कल और फूड जोन तक पैर रखने तक की जगह नहीं थी। कई लोग तो परिवार के साथ फूड जोन में ही फैमिली और फ्रेंड्स संग जमकर थिरक रहे थे। महाआरती के बाद सबसे पहले सभी कंटेस्टेंट ने गरबा परफॉर्म किया। इसके बाद सभी ने खूब एंजॉय किया।
ट्रेडिशनल अंदाज में सज-धजकर आए लोग
लोग ट्रेडिशनल गुजराती आउटफिट में दिखें। अलग-अलग रंगों और ज्यूलरी से सजे-धजे कंटेस्टेंट अभिव्यक्ति में कई दिन की ट्रेनिंग लेने के बाद यहां परफॉर्म करने पहुंचे हैं। हर ओर म्यूजिक, डांस और त्योहार की खुशी नजर आ रही थी।
यूपी की चाट से लेकर बनारसी कचौड़ी तक मिली
धोती-कुर्ता, चनिया-चोली, कांच और कौड़ियों से जड़ी जैसी ड्रेसेस में यहां मौजूद हर व्यक्ति संस्कृति की सतरंगी छंटा बिखेर रहा था। भजन से मां की आराधना की गई तो बॉलीवुड गानों पर भी खूबसूरती से नृत्य किया। पार्टिसिपेंट्स की एनर्जी को यहां आयोजित फूड फेस्टिवल कॉम्लीमेंट करता दिखा। गरबा के साथ यहां यूपी की चाट से का स्वाद लिया, तो किसी ने बनारसी कचौड़ी से मन को तरोताजा किया।