सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पाकिस्तानी F-16 गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी एयरफोर्स, अब उड़ाएंगे कमर्शियल विमाननई दिल्ली: 2019 के भारत-पाकिस्तान हवाई संघर्ष के दौरान पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को मार गिराने वाले भारतीय वायुसेना के जांबाज ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्ति ले ली है। अब उन्होंने अपने करियर की नई पारी नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में शुरू की है। रिपोर्टों के मुताबिक, अभिनंदन गोवा स्थित क्षेत्रीय एयरलाइन FLY91 में पायलट के तौर पर शामिल हुए हैं।31 मार्च को IAF से हुए रिटायरअधिकारियों के मुताबिक अभिनंदन वर्धमान ने 31 मार्च 2026 को भारतीय वायुसेना की सेवा छोड़ दी थी। इसके बाद अगस्त 2026 में वह FLY91 से पायलट के रूप में जुड़े। करीब 22 साल के सैन्य करियर के बाद उनका यह कदम कमर्शियल एविएशन में नई शुरुआत माना जा रहा है।
2019 में पाकिस्तान का F-16 गिरायाअभिनंदन 27 फरवरी 2019 को उस समय सुर्खियों में आए थे, जब बालाकोट एयरस्ट्राइक के अगले दिन भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई संघर्ष हुआ। अभिनंदन ने अपने MiG-21 Bison से पाकिस्तानी लड़ाकू विमान का पीछा किया और एक F-16 को मार गिराने का दावा भारत की ओर से किया गया। इसी हवाई मुठभेड़ के दौरान उनका विमान भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उन्हें पैराशूट से पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र में उतरना पड़ा।
करीब तीन दिन पाकिस्तान की हिरासत में रहेविमान से बाहर निकलने के बाद अभिनंदन को पाकिस्तानी सेना ने हिरासत में ले लिया था। वह करीब तीन दिन पाकिस्तान की हिरासत में रहे और इसके बाद उन्हें भारत वापस भेज दिया गया। इस घटना ने उन्हें देशभर में साहस और सैन्य वीरता का प्रतीक बना दिया।वीर चक्र से हुए सम्मानित2019 की हवाई मुठभेड़ में उनके साहस और कर्तव्यनिष्ठा के लिए अभिनंदन वर्धमान को वीर चक्र से सम्मानित किया गया। यह भारत का युद्धकालीन तीसरा सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है।
अब ATR विमान उड़ाने की तैयारीभारतीय वायुसेना में उन्होंने लड़ाकू विमानों पर लंबा अनुभव हासिल किया। अब नागरिक विमानन में वह FLY91 के साथ जुड़े हैं। रिपोर्टों के अनुसार वह ATR विमान के लिए आवश्यक प्रशिक्षण और नियामकीय प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। इसके बाद वह कमर्शियल पायलट के रूप में उड़ान भर सकते हैं।अभिनंदन वर्धमान की यह नई पारी उनके सैन्य करियर से बिल्कुल अलग है, लेकिन उनकी पहचान 2019 की उस ऐतिहासिक हवाई मुठभेड़ और वीर चक्र सम्मान से हमेशा जुड़ी रहेगी।
Hashtags: #NationalIndia #Bhopal #Desksource #एयरफ #कमर #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #2019