सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: सोने की कीमतों में आज यानी 13 अगस्त को तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, मंगलवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 482 रुपए बढ़कर 70,372 रुपए पर पहुंच गया। कल इसके दाम 69,890 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

हालांकि एक किलो चांदी 526 रुपए गिरकर 80,598 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले कल चांदी 81,124 रुपए किलो प्रति पर थी। इस साल सोना मई में 74,222 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है। वहीं, चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति पर पहुंच गई थी।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 65,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 71,770 रुपए है।

मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 65,650 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 71,620 रुपए है।

कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 65,650 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 71,620 रुपए है।

चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 65,650 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 71,620 रुपए है।

भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 65,700 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 71,670 रुपए है।

इस साल सोने में अब तक 7 हजार रुपए से ज्यादा की तेजी

IBJA के अनुसार इस साल अब तक सोने के दाम 7,020 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 70,372 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 80,598 रुपए पर पहुंच गए हैं।

सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

  1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

  1. कीमत क्रॉस चेक करें

सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है।

  1. कैश पेमेंट न करें, बिल लें

सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।