सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 28 मई को बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 145 रुपए महंगा होकर 72,336 रुपए पर पहुंच गया है।

वहीं चांदी की बात करें तो आज एक किलो चांदी 1,711 रुपए महंगी होकर 92,522 रुपए प्रति किलोग्राम में बिक रही है। इससे पहले 27 मई को चांदी 90,811 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,080 रुपए है।

मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,930 रुपए है।

कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 66,850 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 72,930 रुपए है।

चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,530 रुपए है।

भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,980 रुपए है।

इस साल सोने में अब तक 8 हजार रुपए से ज्यादा की तेजी

IBJA के अनुसार इस साल अब तक सोने के दाम 8,984 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 72,336 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 92,522 रुपए पर पहुंच गए हैं।

इस साल अब तक ऐसी रही सोने-चांदी की चाल

तारीख सोने की कीमत चांदी की कीमत

1 जनवरी     63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम    73,395 रुपए प्रति किलोग्राम

28 मई 72,336 रुपए प्रति 10 ग्राम    92,522 रुपए प्रति किलोग्राम

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

अगर आप इन दिनों सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत अब छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा।

इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।