ITDC India e-Press / Agencies

जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर थाना चिंतलनार से सहायक कमाण्डेंट रविकुमार सिकरवार व सहायक कमाण्डेन्ट विश्वनाथ के हमराह अलग-अलग टीम बनाकर 201 वाहिनी कोबरा व जिलाबल की संयुक्त बल सर्चिग पर नक्सली आरोपितों की धरपकड़ के लिए ग्राम मरकागुड़ा, रावगुड़ा आस-पास के जंगल क्षेत्र में रवाना हुए थे। अभियान के दौरान एक नक्सली मिलिशिया सदस्य मड़कम हुंगा पिता मड़कम नन्दा उम्र 38 वर्ष जाति मुरिया साकिन रावगुड़ा थाना चिंतलनार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक आईईडी लगभग पांच किग्रा.वजनी, एक इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 10 पेसिंल सेल बरामद किया गया। गिरफ्तार नक्सली मिलिशिया सदस्य मड़कम हुंगा व बरामद सामग्री को थाना चिंतलनार में अपराध क्रमांक 04/2022 धारा 4, 5 विस्फोट पदार्थ अधिनियम प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्रवाई उपरांत शनिवार को न्यायालय सुकमा के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल दाखिला किया गया।