आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : ब्रिटेन की पुलिस ने 10 साल की सारा शरीफ की हत्या के शक में बुधवार को 3 पाकिस्तान मूल के उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक उसका पिता, सौतेली मां और एक उसका चाचा शामिल है। 10 अगस्त को सारा शरीफ का शव साउथ ईस्ट इंग्लैंड के वॉकिंग में उसके घर के पास मिला था।
उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। सारा की मौत के बाद ही उसके रिश्तेदार ब्रिटेन छोड़कर भाग गए थे। कल उनके पाकिस्तान लौटते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।
सियालकोट से दुबई से होते हुए ब्रिटेन लौटे
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक 3 आरोपी पाकिस्तान के सियालकोट से दुबई गए। वहां से ब्रिटेन लौटे। पुलिस लागातार उनकी फ्लाइट को ट्रैक कर रही थी। विमान लैंड होने से पहले ही एयरपोर्ट के बाहर पुलिसबल तैनात कर दिया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सारा की मां ने कहा- मुझे लग रहा है मेरे कंधों से बहुत बड़ा बोझ उतर गया है।
सारा की हत्या के आरोपी पिता और सौतेली मां ने पाकिस्तान से एक वीडियो भी रिलीज किया था। इसमें उन्होंने खुद को निर्दोश बताया था। उन्होंने कहा था कि वो पुलिस के डर से पाकिस्तान में छिपे हैं। अगर पुलिस उन्हें परेशान नहीं करेगी तो वो जांच में पूरा सहयोग देंगे।
तीनों आरोपी सारा के 5 भाई-बहनों को अपने साथ ले गए थे। उन्हें पाकिस्तान की कोर्ट ने एक सरकारी फैसिलिटी में रखने के निर्देश दिए हैं। ब्रिटेन ने 3 आरोपियों को पकड़ने के लिए इंटरनेशल वारंट जारी किया गया था।