आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: सऊदी अरब और ईरान कुछ ही दिनों के भीतर एक-दूसरे की राजधानी में अपनी ऐंबैसी यानी दूतावास खोलने जा रहे हैं। ईरान के विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाह ने लेबनान की राजधानी बेरूत में इसकी जानकारी दी। हालांकि, अब्दुल्लाह ने ऐंबैसी खुलने की तारीखों का खुलासा नहीं किया।

उन्होंने बताया कि ईद पर सऊदी अरब के विदेश मंत्री से उनकी फोन पर बात हुई थी। जिसमें तय हुआ था कि हम कुछ ही दिनों में ऐंबैसी खोल लेंगे। दरअसल, सऊदी अरब और ईरान ने बिगड़ते संबंधों के बीच 2016 में डिप्लोमैटिक रिलेशन खत्म कर लिए थे। इसके बाद पिछले महीने चीन ने दोंनों के बीच समझौता कराया था।