ITDC India e-Press / Agencies

खरसिया। थाना प्रभारी सनिप रात्रे के दिशा निर्देशन पर ग्राम बसनाझर में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब बिक्री पर खरसिया पुलिस ने कार्यवाही की है । जहाँ आज दिनांक 06.07.2022 को उप निरीक्षक अमिताभ खांडेकर को मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम बसनाझर में एक महिला अपने घर मे अवैध रूप से देशी प्लेन शराब बिक्री हेतु रखी है। सूचना पर अपने हमराह स्टाफ लक्ष्मीनारायण राठौर, सरोजनी राठौर, C/ 908, 767 के साथ मौके पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया, जहां अहिल्या बैरागी उपस्थित मिली। जिसे शराब रखने के संबंध में पूंछतांछ करने पर, उसने देशी प्लेन शराब रखना स्वीकार की। उसके कब्जे से 34 पाव देशी प्लेन शराब जप्त किया गया।

वही आरोपिया पर धारा 34 (2), 59 (क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है।