ITDC India e-Press / Agencies

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सीआरपीएफ 199 वाहिनी पातुरपारा, जिला बीजापुर के द्वारा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया गया। दिनांक 01/07/22 को भगवान जगन्नाथ के गुन्डीजा के साथ प्रारम्भ हुई और दिनांक 09/07/22 को यात्रा के समापन बहुडा के अवसर पर भजन कीर्तन, कन्या भोज, प्रसाद वितरण, पूजा तथा महाभोग का आयोजन किया गया जिसमें बीजापुर जिले के पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिको ने प्रसाद ग्रहण किया । इस उपलक्ष पर भैरमगढ़, पातुरपारा, पल्लेवाया, पोण्डुंम, बडलापाल, गोराबेड़ा तथा आसपास के लगभग 500 से अधिक ग्रामीण भोज में शामिल हुए।

199वी बटालियन की ओर से आयोजित इस आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों की भागीदारी सराहनीय रही एवं ग्रामीणों द्वारा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा किए गए इस आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।