मुम्बई । अखिल भारतीय जूनियर चयन समिति ने वेस्टइंडीज में अगले साल की शुरुआत में होने आईसीसी अंडर 19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप के लिए 17 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित कर दी है। इस टीम की कप्तानी यश ढुल करेंगे जबकि उपकप्तान की जिम्मेदारी एसके रशीद को मिली है। पांच खिलाड़ियों को स्टेंड बाय के तौर पर भी रखा गया है। टूर्नामेंट के 14वें संस्करण में 16 टीमें 48 मैचों में ट्रॉफी के लिए उतरेंगी। भारत ने 2000, 2008, 2012 और 2018 में 4 बार खिताब जीते हैं। भारतीय टीम साल 2016 में और न्यूजीलैंड में 2020 में आयोजित टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में भी उपविजेता रही थी। प्रारूप में चार समूहों में से प्रत्येक से शीर्ष दो टीमें सुपर लीग में आगे बढ़ेंगी, जबकि शेष टीमें 23 दिनों की प्रतियोगिता में प्लेट में शामिल होंगी। भारत को अंडर-19 ग्रुप बी में रखा गया है।

अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है

यश ढुल (कप्तान), हरनूर सिंह, अंगक्रिश रघुवंशी, एसके राशिद (उप-कप्तान), निशांत सिंधु, सिद्धार्थ यादव, अनीश्वर गौतम, दिनेश बाना (विकेटकीपर), आराध्य यादव (विकेटकीपर), राज अंगद बावा, मानव पारख, कौशल तांबे , आरएस हैंगरगेकर, वासु वत्स, विक्की ओस्तवाल, रवि कुमार, गर्व सांगवान

स्टैंडबॉय खिलाड़ी

रिषित रेड्डी

उदय सहारन

अंश गोसाई

अमृत राज उपाध्याय

पीएम सिंह राठौर

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम के मुकाबले

15 जनवरी – दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना में शाम 7:30 बजे

19 जनवरी – आयरलैंड के खिलाफ ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद और टोबैगो में शाम 7.30 बजे

22 जनवरी – युगांडा, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद और टोबैगो में शाम 7.30 बजे।